सौरिख में दो लाइब्रेरी पर हुई कार्रवाई
कन्नौज, जून 23 -- छिबरामऊ। लखनऊ में हुए हादसे के बाद सर्तक हुए प्रशासन ने सौरिख कस्बे में लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटरों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नादेमऊ रोड, सकरावा रोड, भटपुरी रोड पर संचालित कोचिंग और लाइब्रेरी की जांच कर वहां फायर सेफ्टी मानकों, आपातकालीन निकासी व्यवस्था तथा आवश्यक अनुमति संबंधित अभिलेखों का सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान भटपुरी रोड स्थित पियूष यादव द्वारा संचालित श्याम लाइब्रेरी, तिर्वा रोड पर अर्जित राजपूत की सिटी लाइब्रेरी को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जयंती गंगवार व कस्बा इंचार्ज सुबोध सहाय ने संचालकों को चेतावनी दी कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- मानक विहीन चार कोचिंग संस्थान और लाइब्रेरी सीज यह भी पढ़ें- पेज दो की लीड-कोचिंग सेंटर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.