कन्नौज, मार्च 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख क्षेत्र में विद्युत अनुरक्षण कार्य के चलते 14 मार्च से 16 मार्च तक बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। उपखण्ड अधिकारी विद्युत वितरण उपखण्ड सौरिख अनिल राम ने बताया कि 220 केवी उपकेंद्र छिबरामऊ से निकलने वाली 33 केवी सौरिख एवं सकरावा पोषक लाइन पर अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इस कारण 14 से 16 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस अवधि में सौरिख और सकरावा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अनुरक्षण कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद है, लेकिन यह कार्य विद्युत व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक है। उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि निर्धारित समय में कार्य पूरा कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.