कन्नौज, मार्च 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। होली से पूर्व स्कूलों में बच्चों ने अपने शिक्षकों के साथ मिलकर अबीर गुलाल के साथ जमकर होली खेली। इसके साथ ही होली गीतों पर मस्ती की। नगर के बड़ेपुर रोड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डन अरूणा शुक्ला की मौजूदगी में छात्राओं ने जमकर अमीर गुलाल के साथ होली खेली। इस दौरान बालिकाओं ने अपनी शिक्षिकाओं को भी रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। उधर, सौरिख के नेहरू नर्सरी स्कूल में आज होली का पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में बच्चों के चेहरों पर खुशी और उमंग साफ दिखाई दे रही थी। होली उत्सव के दौरान बच्चों ने आपस में गुलाल खेलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। पूरे कार्यक्रम में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का वातावरण बना रहा एवं बच्चों ने सुरक्षित तरीके से रंगों के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.