सौरिख, सकरावा थाने में महिला बैरक का लोकार्पण
कन्नौज, मई 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में पुलिस विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सौरिख और सकरावा थाने में नव निर्मित महिला बैरक का लोकार्पण पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों के लिए तैयार की गई सुविधाओं का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार, थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार समेत सभी चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने दोनों थानों का निरीक्षण कर अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान आयोजित बैठक में एसपी विनोद कुमार ने पुलिसकर्मियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.