कुशीनगर, नवम्बर 16 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया ब्लाक क्षेत्र के सौरहा बुजुर्ग के जौरही में एक किसान ने एप्पल प्रजापति के बेर की खेती की है। जौहरी के भगवंत गुप्ता ने सात कट्ठा एप्पल बेर की खेती कर क्षेत्र के किसानों को खेती में नये प्रयोग का उदाहरण पेश किया है। इलाके में उनकी बेर की खेती की लोग सराहना कर रहे हैं। भगवंत गन्ना, धान, गेहूं, तिलहन, दलहन आदि की खेती करते हैं। उन्हें यह प्रेरणा पहाड़ों के किसानों और खेती गृहस्थी की पुस्तक से मिली है। भगवंत बताते हैं कि इस मंहगाई के दौर में इस तराई क्षेत्र में दर्जनों फसलें खेती योग्य हैं लेकिन लागत नहीं निकल पाती है। मन में आया कि एक बार बेर कि खेती की जाए। अभी फल के हिसाब तो अच्छा परिणाम मिल रहा है। इसे बेचने के बाद लागत और मुनाफा समझ में आएगा। विश्वास है कि लागत के हिसाब से अच्छा-खासा मुनाफा हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.