सहारनपुर, फरवरी 27 -- शुक्रवार को सौराना स्थित कंपोजिट विद्यालय में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, लेकिन कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों के न पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी दिखाई दी। ग्रामीणों ने चौपाल को केवल खानापूर्ति करार दिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड से एडीओ ग्रामीण विकास संजीव कुमार, ग्राम सचिव अक्षय तथा प्राथमिक विद्यालय स्टाफ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्राम प्रधान आकाश चौधरी ने कहा कि शासन स्तर से चौपाल का उद्देश्य यह है कि संबंधित विभागों के अधिकारी या उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहकर समस्याओं का मौके पर निस्तारण करें। उन्होंने बताया कि चौपाल में शिक्षा विभाग, खंड विकास विभाग और पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी ही पहुंचे, जबकि अन्य विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे। ऐसे में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.