सौरव दास पर 2 करोड़ का मानहानि का केस, गौरव भाटिया का फेक फोटो शेयर कर फंस गए CJP नेता
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- सुप्रीम कोर्ट के वकील और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास समेत दो अन्य नेताओं अभिजीत दिपके और आशुतोष रांका पर 2 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा कर दिया है। जिस पर बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। यह केस उन्होंने बीते दिनों सौरव दास द्वारा शेयर की गई एक फेक फोटो को लेकर किया है, जिसमें भाटिया के हवाले से हिंदूवादी इंफ्लूएंसर स्वतंत्र कुमार को लेकर टिप्पणी करना बताया गया था। इसके बाद भाटिया ने सौरव से 24 घंटे के अंदर पोस्ट डिलीट करने और बिना शर्त माफी मांगने के लिए कहा था, जिसके बाद सौरव ने वह पोस्ट तो डिलीट कर दी थी, लेकिन माफी नहीं मांगी थी। जिसके बाद अब भाटिया ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन पर 2 करोड़ रुपए का मुकदमा कर दिया है। भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.