सौरव दास न्यायिक हिरासत बढ़ाने पर ये क्या बोल गए, 'इमरजेंसी' की आ गई याद
नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- दिल्ली की एक स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत 2 दिन और बढ़ा दी। दोनों CJP नेताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा विरोध-प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित किए गए जंतर-मंतर की दीवार फांदकर तिरंगा लहराने के लिए कोर्ट ने 13 अक्टूबर को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, सौरव दास सुनवाई के बाद कोर्ट से बाहर निकलते हुए कहा कि यहां न्याय नहीं मिल रहा। उन्होंने इस बात पर सवाल उठाए कि अदालत ने किन आधारों पर उनकी बेल याचिका खारिज कर दी। उन्होंने पुलिस वैन के अंदर से चिल्लाते हुए कहा, "हम इमरजेंसी में हैं। यहां इंसाफ नहीं है। यह एक पुलिस की कोर्ट है और आप खुद देख रहे हैं कि क्या हो रहा है। देखिए, उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.