नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास शनिवार ने एक फेक फोटो पोस्ट कर दी, जिसपर विवाद हो गया। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया के नाम से उन्होंने ऐसा बयान पोस्ट किया, जो उन्होंने बोला ही नहीं था। इस पर गौरव भाटिया ने क्लास लगा दी और चेतावनी दी कि 24 घंटे में इसे डिलीट करके माफी मांगो। हालांकि, बाद में सौरव दास ने अपने पोस्ट को डिलीट कर दिया। दरअसल, सौरव दास ने जो एक्स पर एक पोस्ट किया था, जिसमें एक मीडिया संस्थान का नाम था और नीचे गौरव भाटिया के हवाले से बयान लिखा था, ''स्वतंत्र भारद्वाज नामक युवा दिमागी नक्सली है उसके अंदर जातिवादी जहर भरा हुआ था। भाजपा सरकार से इसका कोई लेना नहीं है।''इस बयान वाली फोटो में नीचे गौरव भाटिया का नाम और उनकी तस्वीर लिखी थी। साथ ही, भाजपा नेता भी लिखा था। इस पर सौरव दास ने लिखा था कि...