नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक और प्रवक्ता सौरव दास ने सोमवार रात को दावा किया कि उनका और साथी रत्ना सिंह का दो संदिग्ध व्यक्तियों ने पीछा किया। उन्होंने दावा किया कि दो गुंडे जैसे दिखने वाले व्यक्ति उनके काफी नजदीक तक आ गए थे और लगातार पीछे कर रहे थे। उन्होंने साथ ही यह भी कहा है कि वे इन सब से डरने वाले नहीं हैं। दास ने एक्स पर लिखा 'कुछ मिनट पहले दो गुंडे जैसे दिखने वाले व्यक्ति मेरा और रत्ना का पीछा कर रहे थे। वे लगभग हमारे नजदीक थे और लगातार हमारा पीछा किया।' घटना की जानकारी देते हुए सौरव दास ने सख्त लहजे के साथ कहा कि 'खैर, हम जैसी युवा पीढ़ी इस सरकार के इन हथकंडों से नहीं डरती है।' दास ने अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी रात 10 बजकर 10 मिनट पर शेयर की। इसके साथ ही पोस्ट में कॉकरोच जनता पार्टी और रत्न...