सौरव दास और आशुतोष रांका समेत कई 'कॉकरोचों' के खिलाफ मामला दर्ज, रोक के बाद भी जंतर-मंतर में घुसने पर हुआ ऐक्शन
नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इन लोगों के खिलाफ यह FIR मंगलवार सुबह रोक के बाद भी बिना इजाजत जंतर-मंतर में घुसने की घटना को लेकर दर्ज की गई है। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया था। इससे पहले 10 अक्टूबर को CJP नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए जाने के बाद एहतियातन गिरफ्तार किया गया था, लेकिन रविवार को उन्हें एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था, जहां 50 हजार रुपए का जमानती बॉन्ड भरवाने के बाद तीनों रिहा कर दिया गया था। उन्हें इस शर्त पर रिहा किया गया था कि वे एक साल तक 'शांति भंग' करने वाला कोई काम नहीं करेंगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.