नई दिल्ली, मई 17 -- टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने राहुल द्रविड़ को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि द्रविड़ का वनडे करियर बचाने के लिए वह चयनकर्ताओं के खिलाफ चले गए थे। 2003 वर्ल्ड कप से पहले टीम का स्ट्रक्चर बदल रहा था। हालांकि, एक फैसला सौरव गांगुली ने लिया था, जिसकी वजह से राहुल द्रविड़ का वनडे करियर बचा था। राहुल द्रविड़ को मध्य क्रम में रखकर विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी दी गई थी। सौरव गांगुली ने राज शमानी के पॉडकास्ट में कहा, "एक समय था जब राहुल द्रविड़ को ODI में चुना जा रहा था, लेकिन लोग कहते थे कि उनका स्ट्राइक रेट काफी अच्छा नहीं है। सिलेक्टर कहते थे कि शायद किसी और को चुना जाना चाहिए, लेकिन मैंने उन्हें नहीं छोड़ा, क्योंकि अगर मैंने उन्हें छोड़ दिया होता, तो उनका करियर खत्म हो सकता था।" यह भी पढ़ें- कोलका...