कोलकाता, दिसम्बर 19 -- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने लियोनेल मेस्सी विवाद में एक फैन क्लब के अधिकारी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया है। उन्होंने अपना नाम 'झूठे' तरीके से घसीटने और अपने बारे में अपमानजनक सार्वजनिक बयान देने के आरोप में कोलकाता स्थित एक फुटबॉल फैन क्लब के अधिकारी पर 50 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है। क्रिकेटर से खेल प्रशासक बने गांगुली ने बृहस्पतिवार को 'अर्जेंटीना फुटबॉल फैन क्लब' के उत्तम साहा के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। गांगुली ने 'पीटीआई' को बताया, 'मैंने पुलिस में शिकायत के अलावा फुटबॉल प्रशंसक क्लब के इस अधिकारी को 50 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। वह जो मन में आता है, वह कहते रहते हैं।' साहा ने एक पत्रकार से बातचीत में गांगुली पर मेस्सी के 'जीओएटी इंडिया टूर' ...