नई दिल्ली, जुलाई 8 -- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। गांगुली को बर्थडे पर नायाब गिफ्ट मिला है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने गांगुली को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। वह यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल करने वाले 12वें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। वह 10वें भारतीय पुरुष क्रिकेटर हैं, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। 1992 से लेकर 2007 तक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहे गांगुली ने भारत के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे मैच खेले। उन्होंने साल 2000 से 2005 तक भारत की कप्तानी की।हॉल ऑफ फेम में एंट्री पर क्या बोले गांगुली? गांगुली ने आईसीसी हॉल ऑफ फेम में एंट्री मिलने पर खुशी का इजहार किया है। उन्होंने आईसीसी चेयरमैन जय शाह का शुक्रिया अदा किया। गांगुली ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा...