गुमला, जून 16 -- गुमला प्रतिनिधि । सदर थाना क्षेत्र के वृंदा पंचायत अंतर्गत टोंगरी टोली निवासी पदमा देवी ने पुत्र की हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी हरीश बिन जमा को ज्ञापन सौंपा है।आवेदन में उन्होंने बताया कि दो जून 2026 को उनके पुत्र गौरव सिंह की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इस संबंध में पालकोट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।पीड़िता मां ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार के लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...