फतेहपुर, जून 16 -- फतेहपुर। हरिहरगंज में शिक्षक नेता के पुत्र सौरभ मिश्रा की कथित हत्या पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की। बसपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक संत कुमार मिश्रा के पुत्र सौरभ मिश्रा की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। घटना से संबंधित वीडियो सामने आने के बाद आरोपितों की भूमिका उजागर हो गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस को मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। वीर प्रकाश लोधी ने जिला प्रशासन से मांग की कि मृतक की पत्नी को 50 लाख रुपये की आर्थिक स...