सौरभ हत्याकांड: गवाह बुलाने के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई आज
मेरठ, अगस्त 19 -- मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अभियोजन की ओर से चार गवाहों को पुनः न्यायालय में बुलाकर उनसे कुछ और सवाल पूछे जाने के लिए दाखिल प्रार्थना पत्र पर मंगलवार को जिला जज मेरठ अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत में सुनवाई होनी थी, जो किसी कारण नहीं हो पाई और अब बुधवार आज सुनवाई होगी। मामले में अभियोजन की ओर से डीजीसी क्रिमिनल केके चौबे की बहस पूरी हो चुकी है। इसके बाद अभियोजन ने चार गवाहों को न्यायालय में बुलाने के लिए धारा 311 के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। शुक्रवार को डिफेंस काउंसिल की ओर से प्रार्थना पत्र पर लिखित आपत्ति दाखिल की गई। न्यायालय ने आपत्ति पर सुनवाई के लिए सोमवार की तिथि निर्धारित की थी, लेकिन जिला जज के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। इसके बाद न्यायालय ने मंगलवार की तिथि नियत थी, किंतु किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.