गढ़वा, मार्च 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के शपथ समारोह सह उपाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया की गई। उपाध्यक्ष के चुनाव करने से पूर्व उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी को पद की शपथ दिलायी। उसके बाद सभी वार्ड पार्षदों का सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई। शपथ समारोह के बाद अपर समाहर्ता-सह-निर्वाची पदाधिकारी राज महेश्वरम की देखरेख में उपाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया की गई। चुनाव के दौरान सबसे पहले उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया गया। वार्ड 6 की वार्ड पार्षद अनीता देवी और वार्ड 12 के वार्ड पार्षद सौरभ सिंह उर्फ राजा सिंह ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद स्क्रूटनी की प्रक्रिया की गई। 21 वार्ड पार्षदो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.