सौरभ सिंह के हत्या में फरार आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित
वाराणसी, जुलाई 12 -- पिंडरा, संवाद। सिंधोरा थाना क्षेत्र के मझवा गांव में गत 2 जुलाई को भूमि और वर्चस्व को लेकर घर के बाहर बुलाकर सौरभ सिंह उर्फ बंटी को गोली मारने में आरोपित 6 अभियुक्तों में से 5 की गिरफ्तारी के बाद फरार चल रहे हरिओम सिंह पर पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। बताते चलें कि मझवा गांव में सर्वेश सिंह के 22 वर्षीय पुत्र सौरभ को गांव के ही बबलू सिंह, रिशु सिंह,देवी सिंह, राजेश सिंह, गोलू सिंह के अलावा हरिओम सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमे सभी 6 लोगों के खिलाफ पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ 5 अभियुक्तों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दी थी। हरिओम सिंह पुलिस से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा है। जिसपर गोमती जोन की पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान ने 25 हजार का इनाम हरिओम के ऊपर घोषित किया।जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.