सौरभ यादव का जूनियर एशियन चैंपियनशिप में चयन
जौनपुर, जून 5 -- गौराबादशाहपुर। धर्मापुर ब्लॉक के गजना गांव निवासी राष्ट्रीय पहलवान लालमन यादव के पुत्र सौरभ यादव का चयन जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 26 जून को थाईलैंड में आयोजित होगी। चयन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। दो माह पूर्व छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आयोजित जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में सौरभ यादव ने फ्री स्टाइल (79 किलोग्राम भार वर्ग) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन किया था। कोच अशोक, अनीस, रमाकांत, मो. जैद हिटलर, अकसम सिद्दीकी, शोभनाथ, चंद्रशेखर और कमला सहित अन्य लोगों ने सौरभ को बधाई देते हुए एशियन चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.