नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में सड़क पर उतरे आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्रदर्शनकारी केवल 'अहिंसक' तरीके से अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। भारी फोर्स तैनात कर प्रदर्शनकारियों को डराने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब वो प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे थे तो मीडियाकर्मियों में से किसी ने पुलिस को उनकी सूचना दे दी। यह भी पढ़ें- 'एक चोर को बचाने के लिए पूरा देश छावनी बना डाला'; AAP का केंद्र पर तीखा प्रहार सौरभ भारद्वाज ने आज मीडिया से बात करते हुए प्रदर्शनकारी अपना हक मांगने के लिए अपने देश की राजधानी में आए हुए हैं। ऐसे तो अंग्रेज भी नहीं करते थे। अंग्रेजों से भी गांधी जब अपना हक मांगने के लिए दांडी मार्च करत...