सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली का फोटो बता किया बड़ा दावा, बाद में डिलीट करनी पड़ी पोस्ट; भाजपा ने उड़ाई खिल्ली
नई दिल्ली, जुलाई 7 -- आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक ऐसा फोटो पोस्ट किया, जिसे बाद में उन्हें डिलीट करना पड़ गया। दरअसल जिस फोटो को उन्होंने शेयर किया था, उसमें एक सड़क दिखाई दे रही थी, जिसके बीचों-बीच एक बड़ा सा गड्ढा हो गया था, और उसमें एक इलेक्ट्रिक ऑटो समाया हुआ दिखाई दे रहा है। इस फोटो को भारद्वाज ने दिल्ली के चांदनी चौक इलाके के बताते हुए शेयर किया था, और उसके साथ लिखा कि 'चांदनी चौक, एक वोट की ताकत'। हालांकि कुछ वक्त बाद जब यह स्पष्ट हो गया कि यह फोटो फर्जी है, तो बाद में सौरभ भारद्वाज ने अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया। इसके बाद भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर सिंह बग्गा ने भारद्वाज की डिलीट की हुई पोस्ट का स्क्रीनशॉट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.