सौरभ ब्लॉक और अरविंद नगर अध्यक्ष बने
विकासनगर, मार्च 19 -- डाकपत्थर रोड स्थित उत्तराखंड क्रांति दल के कैंप कार्यालय में गुरुवार को बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान सौरभ उनियाल को ब्लॉक अध्यक्ष और अरविंद तोमर को नगर कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस मौके पर वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र गुलेरी और केंद्रीय संगठन मंत्री मनोज कंडवाल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि अब जनता पारदर्शिता और जवाबदेही चाहती है। वहीं, नगर अध्यक्ष जयकृष्ण सेमवाल ने युवाओं को रोजगार और बुजुर्गों के सम्मान पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.