गिरडीह, दिसम्बर 14 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद भाजपा मंडल के सौरभ सागर मिश्रा और छोटकी खरगडीहा मंडल के रघुनंदन प्रसाद कुशवाहा को दोबारा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। चुनाव अधिकारी अनंत ओझा एवं शशिभूषण भगत ने रायशुमारी के बाद मंडल अध्यक्षों की विधिवत घोषणा की थी। सौरभ सागर एवं रघुनंदन कुशवाहा को दोबारा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने से भाजपाइयों में भारी हर्ष व्याप्त है। मौके पर छोटकी खरगडीहा मंडल अध्यक्ष रघुनंदन कुशवाहा ने कहा कि पार्टी ने पुनः भरोसा जताया है। इस भरोसे पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे और संगठन को सशक्त करने के लिए गांव के अंतिम व्यक्ति से संपर्क स्थापित कर संगठन से जोड़ने का काम करेंगे। बतला दें कि चार माह पहले मंडल अध्यक्षों के चयन को लेकर रायशुमारी की गई थी। मौके पर मंडल अध्यक्ष को भाजपा प्रदेश के वरिष्ठ नेता अनंत ओझा ने अंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.