लोहरदगा, मार्च 31 -- लोहरदगा, संवाददाता।छोटे शहर से बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए लोहरदगा के सौरभ प्रजापति की सफलता एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आई है। लोहरदगा रघुनंदन लेन के निवासी विनय प्रजापति और गीता देवी के पुत्र सौरभ कभी जिला स्तर पर क्रिकेट खेलते थे। वही सौरभ आज दिल्ली में एक सफल जिम ट्रेनर और इंटरनेशनल लेवल फिटनेस कोच के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। सौरभ ने अपने खेल जीवन की शुरुआत लोहरदगा से की थी। उन्होंने जिला स्तर पर क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया। इसी दौरान खेल की तकनीक और अनुशासन को गहराई से सीखा। लोहरदगा में उन्होंने क्रिकेट कोच अमित से प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिसने उनके करियर को मजबूत आधार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाद में सौरभ ने फिटनेस के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का निर्णय लिया। अपनी मेहनत, लगन और...