रुद्रपुर, जनवरी 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र और पार्षद सौरभ बेहड़ पर हमला बेहद तेज़ी से हुआ। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि हमलावर सौरभ पर छह सेकंड में हमला कर फरार हो गए। परिवार की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। एसएसपी के अनुसार, मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सौरभ बेहड़ के पास रविवार शाम पूर्व में हुए एक विवाद के संबंध में पंचायत के लिए ट्रांजिट कैंप थाने से फोन आया था। इसके बाद सौरभ स्कूटी से निकले। जैसे ही वह घर से कुछ दूरी पर स्थित अहिंसा द्वार पहुंचे, स्कूटी सवार तीन नकाबपोश युवकों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारी। टक्कर लगने से सौरभ सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद आरोप है कि हमलावरों ने डंडों से उन पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल ...