मुंगेर, मार्च 2 -- मुंगेर, निज संवाददाता । जदयू के सांगठनिक चुनाव के तहत रविवार को स्थानीय जिला कार्यालय में भारी गहमागहमी के बीच निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रेम मोहन सिंह एवं जिला पर्यवेक्षक अंजनी कुमार की उपस्थिति में सौरभ निधि को सर्वसम्मति से मुंगेर जदयू का नया जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:00 बजे डेलीगेट का प्रवेश शुरू हुआ और 10:30 बजे नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हुई। कुल तीन उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की। जिसमें सौरभ निधि का प्रस्ताव निवर्तमान जिलाध्यक्ष सह विधायक नचिकेता मंडल ने किया। सैयदा हिना नाजनीन का प्रस्ताव असरगंज के डेलीगेट आयुष आनंद ने 10:38 बजे किया। शिव शक्ति सिंह के नाम का प्रस्ताव अजीत कुमार सिंह ने रखा। जांच के उपरांत तीनों नामांकन वैध पाए गए। आम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.