नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता गौरव भाटिया को लेकर 'फेक न्यूज' कांड में घिरे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरभ दास को अदालत ने सुनवाई के दौरान कई सीख और नसीहतें दीं। अदालत ने उन्हें बताया कि विरोध के कई तरीके हैं, लेकिन ऐसा करते हुए सही-गलत की परख कर लेना आवश्यक है। कोर्ट ने 'ऑफ द रिकॉर्ड' भी समझाया और सीजेपी नेताओं को विवादों से बचने की सलाह देते हुए कहा कि क्यों वे अपना समय अदालतों में बिताना चाहते हैं? दरअसल,सौरभ दास ने पिछले दिनों गौरव भाटिया का बयान बताते हुए एक फर्जी न्यूज कार्ड को शेयर कर दिया। इसमें सौरभ दास को जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान एक दलित व्यक्ति से मारपीट करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज को दिमागी नक्सल कहते हुए दिखाया गया था। भाटिया ने इसका खंडन करते हुए फर्जी करार दिया था। ब...