नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका दिल्ली पुलिस के समन के बावजूद गुरुवार को पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने पुलिस से हाजिर होने के लिए और समय मांगा है। ऐसे में संभव है कि दिल्ली पुलिस की तरफ से उन दोनों को नया नोटिस जारी किया जाए। दिल्ली पुलिस ने दोनों सीजेपी नेताओं को राजौरी गार्डन कार्यालय में बुलाया था। दो दिन पहले ही उन्हें न्यायिक हिरासत से छोड़ा गया है। आपको बता दें कि तिहाड़ से छूटते ही सौरभ दास ने बीजेपी पर हमला किया और कहा कि पार्टी वही पुरानी बातें दोहराने में लगी है। उन्होंने कहा, कुछ नया ले आओ भाई। गौरव भाटिया के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दास ने कहा कि घिसी पिटी स्क्रिप्ट दोहराने से फायदा नहीं होगा। स्पेशल एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शांति बनाए रखने की शर...