नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र सरकार के खिलाफ बेहद आक्रामक रुख अपनाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) अब कथित 'लिबरल्स इकोसिस्टम' पर ही भड़क गई है। सीजेपी के सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका ने शनिवार को इनकी आलोचना करते हुए यहां तक कहा कि वे कई बार भाजपा के इकोसिस्टम से भी बुरा बर्ताव करते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी के मुंबई और लेफ्ट समेत कई दलों-संगठनों के दिल्ली में प्रदर्शन के एक दिन बाद यह टकराव देखने को मिला है। आशुतोष रांका या सौरभ दास ने इस तरह की बातें क्यों कहीं, इसको लेकर कोई वजह तो नहीं बताई है। लेकिन माना जा रहा है कि लेफ्ट, कांग्रेस और सीजेपी के बीच 'जेन जी' की अगुआई को लेकर टकराव हो गया है। मुद्दों पर सहमति के बावजूद आंदोलन के नेतृत्व और क्रेडिट क...