नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की अपील पर दिल्ली हाई कोर्ट ने भले ही रात को अपना दरवाजा नहीं खोला, लेकिन सुबह होते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका के लिए लगाई गई पुकार सुन ली है। हाई कोर्ट ने सीजेपी के दोनों सह-संयोजकों की न्यायिक हिरासत को चुनौती देते हुए दायर की गई याचिका पर त्वरित सुनवाई को मंजूरी दे दी है। बुधवार को इस मामले को सुनवाई के लिए जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की बेंच के सामने सूचीबद्ध किया गया है। सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने मंगलवार शाम को एक्स पर यह जानकारी दी कि तिहाड़ जेल में बंद सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई के लिए दिल्ली हाई कोर्ट से रात में ही सुनवाई के लिए गुजारिश की गई है। एक तो दशहरे की छुट्टी और अचानक रात में सुनवाई की मांग। सीजेपी की याचिका पर मंगलवार रात सुनवाई संभव नहीं हुई। लेकिन बुधवार ...