सौरभ तिवारी का पीएम कार्यालय में अनुभाग अधिकारी के रूप में हुआ चयन
बगहा, मई 28 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय चनपटिया प्रखंड के गरबूआ तुरहापट्टी के निवासी सौरभ तिवारी का चयन प्रधानमंत्री कार्यालय में अनुभाग अधिकारी के पद पर हुआ है। उनके चयन होने पर परिवार में खुशी दौड़ पड़ी है। सौरभ ने बताया कि उससे पहले भी सीबीआई जीएसटी इंस्पेक्टर इनकम टैक्स ऑफिसर इन कस्टम और आरआरबी जैसे परीक्षा को पास कर चुके हैं। अब अनुभाग अधिकारी के तौर पर चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि उनकी शुरुआती शिक्षा शहर की एजी मिशन स्कूल में हुई और स्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज और दयाल सिंह कॉलेज से पूरी की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता को दिया है। उन्होंने बताया कि एक मध्यम वर्गीय परिवार से आकर अपनी मां के देखरेख में उन्होंने पढ़ाई की जिससे उन्हें सफलता हासिल हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.