अल्मोड़ा, मई 19 -- गणेश जोशी, अल्मोड़ा। नव प्रभात हाईस्कूल बसभीड़ा के मेधावी छात्र सौरभ कुमार ने बोर्ड परीक्षा में 96 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश की मैरिट में आठवां स्थान प्राप्त किया था। उनकी इस उपलब्धि पर देहरादून में सीएम धामी ने उन्हें सम्मानित किया। सौरभ को मिले सम्मान से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यायल के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और स्टॉफ ने सौरभ को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत डायनेस्टी गुरुकुल की छात्रा प्रतिज्ञा पोखरिया को किया गया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...