सौरभ के माता-पिता से मिले सपा अध्यक्ष अखिलेश
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 27 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। लीलापुर के लक्ष्मणपुर में 13 अगस्त को मारे गए सिंधौर गांव निवासी लालगंज पूर्ति निरीक्षक कार्यालय के संविदाकर्मी सौरभ विश्वकर्मा के माता-पिता और भाई से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुलाकात की। परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। हत्या में कानूनी मदद का भरोसा दिया। सपा नेता इंजी. संदीप विश्वकर्मा ने सौरभ के पिता मोतीलाल, मां हीरावती और भाई से अखिलेश यादव की लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में मुलाकात कराई। अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार का दर्द सुना और 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल की ओर से भी पीड़ित परिवार को 2 लाख, 5 हजार की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि समाजवादी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.