सौरभ की पत्नी को नौकरी का आश्वासन
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 20 -- अजगरा, हिन्दुस्तान संवाद। लीलापुर के लक्ष्मणपुर में मारे गए सिधौर गांव निवासी संविदाकर्मी सौरभ विश्वकर्मा की पत्नी से बुधवार को राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उसे नौकरी सहित सुरक्षा का आश्वासन दिया। डाक बंगले में मुलाकात के दौरान राज्यमंत्री ने घटना की जानकारी के साथ अब तक कार्रवाई की जानकारी ली और जिलाधिकारी से बात भी की। उन्होंने कहा कि सौरभ की बेटी को 12वीं तक शिक्षा के साथ ही आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस दिलाया जाएगा। साथ ही पत्नी को सरकारी या संविदा पर नौकरी दिलाई जाएगी। इस दौरान लक्ष्मणपुर विधायक जीतलाल पटेल, पूनम विश्वकर्मा सहित सौरभ के परिवार के लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.