सौरभ का अंडर 20 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में चयन
जौनपुर, जुलाई 18 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मापुर ब्लाक के गजना गांव निवासी पहलवान सौरभ यादव का चयन 79 किलो भारवर्ग में फ्रीस्टाइल अंडर 20 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ है। 16 से 26 अगस्त के बीच स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में आयोजित होगा। इस चयन से परिवार के साथ ही शुभचिंतकों और इलाके के लोगों में प्रसन्नता है। लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सौरभ ने अभी इसी महीने जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल और बीते अप्रैल माह में जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर नाम रोशन किया था। कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष धनंजय पहलवान, कोच अशोक, जितेंद्र सिंह, विजय बहादुर सोनकर, सूर्यनाथ यादव, अनीस, रमाकांत, मो.जैद हिटलर, अकसम सिद्दीकी, खलीलुर्रहमान, शोभनाथ, चंद्रशेखर, कमला अन्य ने प्रस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.