कानपुर, मार्च 2 -- कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सौम्या पाल की घातक गेंदबाजी से गोल्डन स्पोर्टिंग ने प्रिंस क्लब को पांच विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में स्टारलेट क्लब ने एकतरफा खेलते हुए स्टार क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराया। राम लखन भटूट्ट मैदान पर हुए मैच में प्रिंस क्लब की टीम 26.5 ओवर में महज 85 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से रुद्र रावत ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी में सौम्या पाल ने 11 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया। राज सिंह और मनी पाल को दो-दो सफलता मिली। जवाब में खेलने उतरी गोल्डन स्पोर्टिंग ने 17.3 ओवर में 5 विकेट पर 88 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से तेज प्रताप सिंह ने 29 रन और राज सिंह ने 28 रन बनाए। गेंदबाजी में आरुष ठाकुर ने दो विकेट लिए। सप्रू मैद...