मिर्जापुर, अगस्त 29 -- मिर्जापुर,संवाददाता। बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, बरकछा में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्ट्रॉन्गर टुडे, चैंपियंस टुमॉरो थीम पर आधारित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन परिसर के आचार्य प्रभारी प्रो. बीएमएन कुमार, मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह मरकाम ने किया। स्पोर्ट्स बोर्ड की सह-निदेशक डॉ. किरण आर्या भी उपस्थिति रहीं।खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आचार्य प्रभारी ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन और मानसिक सुदृढ़ता लाने के साथ ही भविष्य के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए भी तैयार होते हैं। यह भी पढ़ें- मेजर ध्यानचंद जयंती पर खेल प्रतियोगिता आयोजित मुख्य...