सौभाग्य गंगवार की पुण्यतिथि पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि
बरेली, मई 25 -- झारखंड के राज्यपाल एवं बरेली से आठ बार सांसद रह चुके संतोष गंगवार की धर्मपत्नी तथा अर्बन बैंक की पूर्व चेयरपर्सन स्वर्गीय सौभाग्य गंगवार की द्वितीय पुण्यतिथि पर रविवार को भारत सेवा ट्रस्ट परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान हवन-पूजन भी किया गया। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने पहुंचकर स्वर्गीय सौभाग्य गंगवार को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान लोगों ने उनके सामाजिक कार्यों और जनसेवा को याद किया। अर्बन बैंक की अध्यक्ष एवं स्वर्गीय सौभाग्य गंगवार की पुत्री श्रुति गंगवार और पुत्र अपूर्व गंगवार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- सौभाग्य गंगवार की पुण्यतिथि पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.