भभुआ, मार्च 20 -- टमाटर की खेती बड़े पैमाने पर करने से सौफ व शकरकंद की उपज घटी प्रखंड में टमाटर ज्यादा होने से जीविका दीदी तैयार कर सकेंगी टोमैटो सॉस (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। कभी भगवानपुर के कई गांव सौफ व शकरकंद की खेती के लिए चर्चित थे। यहां के किसान सुवरा नदी के तट पर स्थित रैयती भूमि में इसकी खेती बड़े पैमाने पर करते थे। लेकिन, बाजार व्यवस्था और मांग को देखते हुए किसानों ने टमाटर की खेती पर जोर दिया और इसकी उपज ज्यादा रकबा में कर रहे हैं। इलाके में टमाटर की बड़े पैमाने पर खेती होने की वजह से जीविका परियोजना द्वारा टोमैटो सॉस की यूनिट खड़ी करने की दिशा में पहल की जा सकती है। ऐसे किसानों को उनके द्वारा चिन्हित किया जा रहा है। किसानों शिवबचन सिंह व रामाधार सिंह बताते हैं कि पहले परमालपुर, पढ़ौती, गोबरछ सहित कई गांवों के वैसे किसान जिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.