अल्मोड़ा, अप्रैल 26 -- रानीखेत। सौनी-बिनसर-चमड़खान मोटर मार्ग के सुधारीकरण का कार्य शुरू हो गया है। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी। उन्होंने निर्माणदायी संस्था को गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। क्षेत्र के इस प्रमुख मार्ग से चमड़खान, बिनसर महादेव मंदिर के दर्शनों के लिए काफी संख्या के लोग जाते हैं, लेकिन लंबे समय से सड़क बदहाल थी। अब सड़क के सुधरने से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को गड्ढों से निजात मिलने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...