सौदान सिंह से मिले कुलवंत, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा
जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- जमशेदपुर। भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री एवं बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रभारी सौदान सिंह से भाजपा नेता एवं पूर्व खादी बोर्ड सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सौदान सिंह से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और मार्गदर्शन प्राप्त किया। कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि सौदान सिंह जैसे अनुभवी संगठनकर्ता का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन, सक्रिय कार्यकर्ता और जनसेवा के संकल्प के साथ संगठन को और सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.