रामपुर, अप्रैल 24 -- क्षेत्र के ग्राम छिद्दावाला में जमीन विवाद के चलते एक सौतेले भाई ने अपने ही भाई और बहन पर हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब पीड़ित अपनी बहन की शादी के खर्च के लिए फसल के पैसे मांग रहा था। पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सात दिन बाद उसकी बहन की शादी है और घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। आर्थिक तंगी के कारण उसने अपने सौतेले भाई से फसल की बिक्री के पैसे मांगे थे। आरोप है कि पैसे मांगने पर भाई आग-बबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी भाई ने घर में घुसकर पीड़ित पर हमला कर उसे घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- खीरे की फसल में नुकसान का विरोध करने पर महिला से मारपीट व घर में तोड़फोड़, मुकदमा दर्ज जब बहन भाई को बचाने आई, तो आरोपी ने उसे भी नहीं बख्शा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने कोतवाली पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.