सौतेले भाईयों व पिता ने युवक पर किया जानलेवा हमला
हापुड़, अप्रैल 2 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला करीमपुरा में रुपयों के लेनदेन को लेकर एक युवक पर उसके दो सौतेले भाई और सौतेले पिता ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला करीमपुरा रामपुर रोड निवासी नफीस ने बताया कि उसके घर के सामने सौतेला पिता और दो सौतेले भाई रहते हैं। कुछ समय पहले उसने सौतेले भाई कदीम, नदीम तथा सौतेले पिता हाजी रफीक को कुछ रुपये उधर दिए थे। सोमवार को वह अपने रुपये वापस लेने के लिए उनके घर गया था। आरोप है कि रुपये मांगने पर तीनों आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए उस पर लोहे की राड से सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।शोर सुनाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने उसके घर पर ई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.