नोएडा, जून 2 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। एक व्यक्ति ने सौतेले भाइयों पर मकान का ताला तोड़कर चोरी करने और कब्जा करने का आरोप लगाया। पीड़ित का आरोप है कि उसके बराबर में उसकी बहन और भाई के मकान पर भी कब्जा किया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जेवर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लक्ष्मीकांत सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। लक्ष्मीकांत सिंह ने पुलिस को बताया कि कस्बे के बुंदेलखंड मोहल्ले में उनका मकान है, जो बंद पड़ा है। वह फिलहाल लखनऊ में रहते हैं। पीड़ित ने बताया कि उनके सौतेले भाई आनंद ने उनके मकान का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान चोरी कर लिया और मकान पर कब्जा कर लिया है। यह भी पढ़ें- जेठ-भतीजों पर मकान कब्जाने का आरोप इसके साथ ही पीड़ित के भाई और बहन के मकान पर भी कब्जा किया गया है। इस मामले में...