गोपालगंज, जनवरी 8 -- विजयीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ऐंठी गांव में एक महिला को उसके सौतेले बेटों ने ही मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर छुड़ाने आयी बेटी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायल बेबी देवी ने अपने ही सौतेले बेटों राम एकवाल भगत,रामध्यानभगत, रामदयाल भगत और विक्रम भगत के विरुद्ध मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि मेरे पति महंथ सिंह की दो शादी हुई है। मैं दूसरी पत्नी हूं। पहली शादी से चार लड़के हैं। मुझे दो लड़कियां हैं। मैं अपने हिस्से के कमरे में दरवाजा लगवा रही थी कि चारों सौतेले बेटों ने मारपीट की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.