सौतेले बाप ने 4 साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, खेत में दफनाई लाश
शाहजहांपुर, जून 4 -- UP News: यूपी के शाहजहांपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सौतेले बाप ने चार साल की बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिर शव को खेत में दफना दिया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी पिता समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक माह पूर्व दफनाया गया बच्ची का शव गुरुवार को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित के मुताबिक रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने उनसे मिलकर शिकायत की थी कि 10 साल पहले अपने पूर्व पति से तलाक के बाद उसने चार माह पहले अखिलेश नामक व्यक्ति से शादी की थी। अखिलेश पहले पति से हुई उसकी चार साल की बेटी प्रिया को बहुत मारता-पीटता था। महिला का यह भी आरोप है कि अखिलेश उस पर दूसरे मर्दों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.