सौतेले पिता ने ही बच्चे की जान ली थी
फरीदाबाद, जून 23 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने सूरजकुंड थाना क्षेत्र की शिव दुर्गा विहार कॉलोनी में तीन वर्षीय बच्चे आदित्य की निर्मम हत्या की गुत्थी को सुलझा दिया है।
हत्या का मामला डीसीपी क्राइम राजेश मोहन ने बताया कि मामले में आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी बच्चे को नापसंद करता था। इसी वजह से उसने चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एसजीएम नगर निवासी सुशांत ने मृतक बच्चे की मां सुधा से करीब डेढ़ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। महिला के पहले पति की वर्ष 2024 में कैंसर से शादी के छह माह बाद ही मौत हो गई थी। पहले पति से महिला को तीन वर्षीय बच्चा आदित्य था। यह बच्चा शिव दुर्गा विहार में अपने नाना-नानी के साथ रहता था। इसके बावजूद आरोपी बच्चे को पसंद नहीं करता था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.