सौतेले पिता की हत्या का आरोपी बादल मुठभेड़ में गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, जून 4 -- मुजफ्फरनगर। थाना सिखेड़ा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में हत्याकांड के आरोपी बादल पुत्र विजेंद्र निवासी बावली, थाना बड़ौत (बागपत) को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बादल के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथ मौजूद महिला आरोपी मौके से फरार हो गई। 25 मई को बेहड़ा आस्सा निवासी मगन सिंह पुत्र धारा सिंह ने अपने भाई विकसित उर्फ रोकी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान विकसित की पत्नी रेनू, उसके पूर्व पति के बेटे बादल तथा अन्य लोगों पर अपहरण और हत्या की आशंका जताई गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इससे पहले एक जून को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी मोन्टी उर्फ अभि त्यागी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था। बुधवार रात पुलिस टीम असदनगर-भंडूर मार्ग पर वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.