पीलीभीत, जून 27 -- पीलीभीत। बिलगवां गांव में संपत्ति विवाद के चलते पिता पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पुत्र को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि पिता द्वारा मकान दूसरी पत्नी के नाम खरीदने से नाराज होकर बेटे ने वारदात को अंजाम दिया था। सोमवार रात गांव के निवासी दयाशंकर पर घर में घुसकर पहले चाकू से कई वार किए गए, फिर तमंचे से फायर किया गया। गोली उनके पेट के दाहिने हिस्से को छूते हुए निकल गई, जबकि चाकू के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी दूसरी पत्नी ललिता देवी भी घायल हुईं। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पुत्र अभिषेक की संलिप्तता की पुष्टि होने पर उसे बिलगवां रोड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य ...